twitter

    रवि किशन जीवनी

    रवि किशन शुक्‍ला एक भारतीय अभिनेता हैं। जोकि हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों से उन्‍होंने राजन‍ीति में कदम रखा है और वह गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। 

    पृष्ठभूमि 
    रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1971 को उत्तर-प्रदेश के जौनपुर में हुआ था। वह एक बेहद ही गरीब ब्राह्मण परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। उनके पिता गांव में पुजारी थे। अभिनेता रवि किशन की शादी प्रीति से हुई है। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। 

    करियर 
    रविकिशन भोजपुरी के बहुत ही उम्दा कलाकार हैं। हालांकि लोग अभी भी भोजपुरी सिनेमा को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। जिसके लिए रवि किशन जी-तोड़ कोशिश में हैं कि कॉलीवुड-टॉलीवुड की तरह भोजपुरी सिनेमा को भी एक अच्छी पहचान मिले।  

    रविकिशन और अजित सिंह स्टारर फिल्म जला देब दुनिया तुहरा प्यार में का निर्माण एक अमेरिकन कंपनी ने किया था। इस फिल्म की स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। वह भोजपुरी फिल्मों के अलावा भोजपुरी सीरियल्स भी होस्ट करते हैं। जिसमे बाथरूम सिंगर एक से बढ़कर एक जैसे शो शामिल हैं। अभिनेता रवि को हिंदी सिनेमा में पहचान कलर्स के रियलिटी शो बिग-बॉस सीजन 6 से मिली। वह इस शो में बतौर प्रतिभागी नजर आये थे। 

     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X