रणवीर शोरे एक भारतीय फिल्म अभिनेता-वीजे हैं। रणवीर का जन्म 18 अगस्त 1972 को जलांधर (पंजाब) में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई जलांधर के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सम्पन की है। फिल्मी दुनिया में रणवीर के करीबी दोस्तों में विनय पाठक और रजत कपूर शामिल हैं।
शादी
रणवीर के फ़िल्मी करियर के शुरूआती दौर में खबर थी की वह निर्देशक महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट को डेट कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने सभी अफवाहों पर अटकलें लगते हुए अपनी कथित प्रेमिका कोंकणा सेन शर्मा से शादी से 3 सितम्बर 2010 को अपने गोरेगांव आवास पर ब्याह रचा लिया। उनके एक बेटा भी है-हारून शोरे।
करियर
रणवीर के करियर की फ़िल्मी शुरुआत साल 2002 मनीषा कोइराला स्टारर एक छोटी सी लव स्टोरी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें बतौर अभिनेता पहचान वर्ष 2007में मधुर भंडारकर की फिल्म ट्रैफिक सिगन्ल में मिली। इसके बाद 2008 में आई उनकी फिल्म मिठिया ने उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाई। यह उनकी बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें हर तरफ से तारीफें ही मिली।
इसके बाद उन्होंने कई मल्टीस्टारर फिल्मों में काम किया।
टीवी करियर
रणवीर ने अपने टीवी करियर की अगस्त 2007 में रियलिटी शो रणवीर विनय और कौन से की थी। इस शो में वह अपने करीबी दोस्त विनय पाठक संग नज़र आये थे। यह शो एक सेलिब्रिटी गेस्ट शो था। इसके बाद वह द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो में लोगों को हँसाते हुए नजर आये थे। इसके बाद साल 2014 में रणवीर खतरों का खिलाडी-डर का ब्लॉकबस्टर शो में बतौर प्रतिभागी नज़र आये थे। हालांकि वह शो जीते नहीं थे, लेकिन सेमी फाइनल तक जरूर पहुंचे थे। साल 2014 में रणवीर शोरे कलर्स के डांस बेस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 8 को होस्ट करते हुए नज़र आये थे।
रणवीर शोरे की बिग बॉस OTT 3 जर्नी
रणवीर शोरे का 'Bigg Boss OTT 3' में प्रवेश एक महत्वपूर्ण घटना रही है, जिसने शो की दर्शकों की रुचि को और बढ़ा दिया है। उनकी उपस्थिति और शो में उनकी भूमिका ने उन्हें एक प्रमुख प्रतियोगी बना दिया है।
प्रसिद्ध फ़िल्में
एक छोटी सी लव स्टोरी, जिस्म,लक्ष्य,हमदम,शिवा, प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला, ट्रैफिक सिग्नल,भेजा फ्राई ,नो स्मोकिंग, आजा नच ले,अगली और पगली ,सिंह इज किंग, फैशन,चांदनी चौक टू चाइना, आपके लिए हम, एक था टाइगर, बजाते रहो, तितली।