रणबीर कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता है जो मुख्य रूप से हिन्दी सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं और हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर की सूची में आते हैं। रणबीर का हिन्दी फिल्मों का करियर सफल रहा है और वे भारत के चर्चित अभिनेताओं की श्रेणी में भी शामिल हो चुके हैं वो सबसे ज्यादा फीस के तौर पर पैसे पाने वालों की सूची में भी शामिल हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं जिसमें 6 फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अच्छी भूमिकाएं निभाईं हैं। वो लड़कियाें के बीच में काफी लोकप्रिय हैं। वे अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अखबारों की सुर्खियों में बने रहते हैं। रणबीर कपूर अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे और अभिनेता-निर्देशक राज कपूर के पोते हैं। रणबीर ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से की थी, और यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल हुई थी। आपको बता दे रणबीर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम मुंबई सिटी एफसी के सह-मालिक भी हैं।
पृष्ठभूमि