राजीव कचरू एक भारतीय टीवी कलाकार और फिल्म कलाकार हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरीज और फिल्मों में सक्रीय हैं। राजिव को कई बड़ी फिल्मों, हॉलिडे, दबंग, गब्बर इज़ बैक, मणिकर्णिका, रेडी और जिनियस जैसी कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। राजिव फिल्मों के अलावा टीवी सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' और' यह मेरी फैमली' में भी एक्टिंग करते दिखाई दिए हैं।
राजीव की हालिया रिलीज़ फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' है, जिसमे वह पाकिस्तानी हाई कमिश्नर की भूमिका में नज़र आये हैं। यह फिल्म OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है।