X
रजनीकांत
Actor/Actress

रजनीकांत जीवनी

रजनीकांत भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्म सितारों में से एक हैं। रजनीकांत की व्यापक लोकप्रियता उन्‍हें और ही महान बनाती है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत का तीसरा सर्वोच्च सम्मान, पद्म भूषण मिला। अभिनय के अलावा, रजनीकांत ने पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता और एक पार्श्व गायक के रूप में भी काम किया है। 

रजनीकांत का जन्म भारत के कर्नाटक में एक मराठी परिवार में शिवाजी राव गायकवाड़ के रूप में हुआ था। उनके पूर्वज तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के नाचिकुप्पम गाँव के रहने वाले हैं। वह अपने माता जीजाबाई और पिता पुलिस कांस्टेबल रामोजीराव गायकवाड़ की चौथी संतान थे।

उन्होंने आठ साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बैंगलोर के बसावनगुड़ी में आचार्य पाठशाला में और फिर विवेकानंद बालका संघ में की। उन्होंने 26 फरवरी 1981 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 31 साल की उम्र में अभिनेता वाई जी महेंद्रन के पत्नी की बहन लता पार्थसारथी से शादी की और उनकी दो बेटियाँ हैं जिनका नाम ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्या रजनीकांत है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+