राहुल देव
Born on 27 Sep 1968 (Age 55) New Delhi
राहुल देव जीवनी
राहुल देव एक भारतीय मॉडल-अभिनेता हैं। वह हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, कन्नड़, मलायलम और पंजाबी फिल्मों में भी दिखाई देतें हैं। राहुल देव का जन्म खत्री पंजाबी परिवार में 27 सितंबर 1968 को नई दिल्ली में हुआ था। राहुल देव के पिता दिल्ली के पूर्व कमिश्नर रह चुकें हैं। उनके भाई मुकुल देव भी हिंदी सिनेमा में अभिनेता हैं।
शादी
राहुल देव की शादी रीना से हुई थी। लेकिन उनकी मौत कैंसर से 16 मई 2009 में हो गयी। उनके एक बेटा भी है।
करियर
राहुल देव ने अपने करियर की शुरुआत हीरो से नहीं बल्कि एक विलेन के रूप में मुकुल आनन्द की फिल्म दस से की थी। लेकिन बदकिस्मती से यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। उसके बाद वह सनी देओल और मनीषा कोइराल स्टारर फिल्म चैम्पियन में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आये। वह सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि तमिल तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में खलनायक की ही भूमिका अदा करते हुए नजर आते हैं।
टीवी करियर
वर्ष 2013 में राहुल ने अपने टीवी करियर की शुरुआत टीवी शो देवों के देव महादेव से की थी। वह इस शो में अरुनासुर की भूमिका निभाते हुए नजर आये थे।