रघुवीर यादव
Born on 25 Jun 1957 (Age 66)
रघुवीर यादव जीवनी
रघुवीर यादव एक भारतीय फिल्म और टीवी कलाकार हैं। जिनका जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में 25 जून 1957 को हुआ था। रघुबीर ऐक्टिंग के अलावा फिल्मों में गायन का काम भी करते हैं।
करियर
फिल्मी दुनिया में उन्होंने 1985 में कदम रखा और फिल्म मैसी साहिब में एक छोटा सा रोल किया। रघुबीर ने अब तक कई भारतीय हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मशहूर फिल्मों लगान, दीवार, अशोका, डरना मना है और हाल ही में आई फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में भी काम किया है।
पुरस्कार
उन्हें सिनेमा जगत के कई पुरस्कारों के साथ ही फिल्म फेयर के बेस्ट ऐक्टर का अवार्ड मिल चुका है।