आर. डी. बर्मन
Born on Kolkata
आर. डी. बर्मन जीवनी
राहुल देव बर्मन एक भारतीय संगीत निर्देशक थे। जिन्हें भारत के सबसे बेहतरीन म्यूजिक कम्पोजर के रूप में जाना जाता है। उनका निक नेम पंचम था।
पृष्ठभूमि
आर डी बर्मन सचिन देव बर्मन के पुत्र थे खुद सचिन देव बर्मन भी हिन्दी सिनेमा के बहुत बड़ संगीतकार थे। आर डी बर्मन अपनी शुरुआती पढ़ाई कलकत्ता से पूरी करने के बाद मुंबई चले आये। मुंबई में आर डी ने उस्ताद अली अकबर खान से सरोद वादन और सामता प्रसाद से तबला वादन सीखा।
करियर
मात्र नौ साल की ही उम्र में आर डी ने अपना पहला गाना 'ऐ मेरी टोपी पलट के आ' कम्पोज़ किया जिसे उनके पिता जी ने अपनी फिल्म फंटूस में उपयोग किया। इसके बाद वे फिल्मों में अपने पिता को असिस्ट करने लगे और चलती का नाम गाड़ी (1958) कागज के फूल (1959) तेरे घर के सामने (1963) जिद्दी (1964) जैसी में पिता के साथ काम किया। 1959 में बर्मन ने संगीत निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और फिल्म राज में संगीत दिया। इसके बाद बर्मन ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। और संगीत के क्षेत्र में एक बड़े नाम के रूप में जाने गये।
आर डी बर्मन ने मात्र 54 साल की उम्र में 4 जनवरी 1994 को दुनिया को अलविदा कह दिया।