X
प्राजक्ता कोली
Actress

प्राजक्ता कोली जीवनी

प्राजक्ता कोली, एक भारतीय YouTuber और अभिनेत्री हैं, जिन्हें मुख्य तौर पर अपने YouTube चैनल Mostlysane के लिए जाना जाता है, प्राजक्ता, कॉमेडी वीडियो बनाती हैं और उनके ज्यादातर वीडियो दैनिक जीवन की स्थितियों से और अवलोकन संबंधी कॉमेडी पर आधारित होते हैं।

जन्म और शिक्षा
प्राजक्ता का जन्म और पालन-पोषण ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ था। प्राजक्ता को बचपन में रेडियो सुनने का काफी शौक था और क्लास 6 में उन्होंने रेडियो जॉकी बनने का फैसला किया। प्राजक्ता के पिता एक रियल-एस्टेट व्यवसायी हैं, जो अब Restaurent के मालिक हैं और उनकी माँ एक शिक्षक हैं। अपने स्कूल के दौरान प्राजक्ता, वाद-विवाद और भाषणों में भाग लिया करती थी। उन्होंने अपना हाई स्कूल ठाणे के वसंत विहार स्कूल में किया और बाद वह मुंबई के विश्वविद्यालय वी.जी. वेज़ कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से Mass Media में ग्रेजुएशन किया।

करियर
करियर के शुरुवाती दौर में प्राजक्ता ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत मुंबई के Fever 104 एफएम रेडियो स्टेशन में एक इंटर्न के रूप में किया। एक साल तक इंटर्न करने के बाद, उन्हें अपना पहला शो, कॉल सेंटर दिया गया, जो की फ्लॉप हो गया और कोली ने अपनी नौकरी छोड़ दी। एक इंटर्न के रूप में काम करते हुए, कोली ने भविष्य में वन डिजिटल एंटरटेनमेंट के उपाध्यक्ष सुदीप लाहिरी से मुलाकात की, जिन्होंने कोली को एक कॉमेडी YouTube चैनल लॉन्च करने के लिए प्रोत्साहित किया। कोली ने फरवरी 2015 में अपना चैनल लॉन्च किया, जो काफी सफल भी रहा। प्राजक्ता ने ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विक्की कौशल और काजोल जैसे बड़े बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है।
बॉलीवुड में प्रजाक्ता ने फिल्म जुगजुग जियो से अपना डेब्यू किया है, इस फिल्म में प्राजक्ता अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आयीं हैं। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+