twitter

    प्राची देसाई जीवनी

    प्राची देसाई एक भारतीय टीवी कलाकार और अभिनेत्री हैं।  फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले प्राची छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा थीं।  छोटे पर्दे पर प्राची बानी वालिया के किरदार से प्रसिद्ध थीं। प्राची ने फिल्म रॉक ऑन से बॉलीवुड में एंट्री की थी। 

    पृष्ठभूमि
    प्राची देसाई का जन्म 12 सितम्बर 1988 को गुजरात में हुआ था। प्राची ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सूरत से की।  उसके बाद हायर स्टडीज के लिए वह पुणे चली गयीं।  प्राची पुणे पढ़ने तो गयीं थीं लेकिन उन्हें एक्टिंग का ऐसा चस्का लगा और उन्होंने पढ़ाई को कर दिया टा-टा  बाय बाय। 


     
    करियर 
    महज सत्रह साल की उम्र में प्राची ने टीवी करियर शुरुआत की थीं। प्राची ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के कसम से की। इसी शो के जरिये प्राची घर-घर में बानी वालिया के नाम से पहचानी जाने लगीं।  इस शो में उनके अपोजिट राम कपूर नजर आये थे। प्राची इसके बाद डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आयीं थीं। हालंकि वह इस सीजन की विनर नहीं बन सकीं। 

    फिल्मीं करियर 
    प्राची ने अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन से की थी। इस फिल्म में वह फरहान की बीवी के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्सऑफिस पर क्रिटिक्ली बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 

    प्रसिद्ध फ़िल्में 
    रॉक ऑन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, जिला गाजियाबादर ,एक विलेन,तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन, लाइफ पार्टनर।
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X