प्राची शाह पांड्या, जिन्हें प्राची शाह के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री और कथक नर्तकी हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में कार्यरत हैं। प्राची टीवी के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'एक श्रृंगार-स्वाभिमान' जैसे टेलीविजन शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।
प्राम्भिक जीवन
प्राची जन्म से ही एक गुजराती जैन हैं और उनका परिवार तीन पीढ़ियों से महाराष्ट्र में रह रहा है। एक साक्षात्कार के दौरान प्राची ने स्वीकार किया कि वह गुजराती बोलना नहीं जानती, लेकिन अपनी परवरिश के कारण मराठी में बोलने में निपुड़ हैं।
एक्ट्रेस एक ट्रेनड कथक नर्तकी हैं और उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नृत्य कार्यक्रमों में प्रदर्शन प्रस्तुत किया है। उन्होंने जयपुर घराने के हीरालाल परिवार की सातवीं पीढ़ी के अपने गुरु गणेश हीरालाल जी के साथ प्रशिक्षण लिया है और उन्होंने एक मिनट में 93 चक्कर लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है।