twitter

    पूजा हेगड़े जीवनी

    पूजा हेगडे एक भारतीय मॉडल-एक्ट्रेस हैं।  वह वर्ष 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया की सेकंड रनर अप रह चुकीं हैं। पूजा हिंदी सिनेमा में फिल्म मोहनजोदड़ो से डेब्यू कर रहीं हैं।  

    पृष्ठभूमि 
    पूजा हेगडे का जन्म महारष्ट्र के मुंबई में हुआ। पूजा का परिवार कर्नाटक के उडुपी से ताल्लुकात रखता है।  पूजा हिंदी भाषा के अलावा तुलु,अंग्रेजी,कन्नड़, तमिल का भी पूर्ण ज्ञान रखतीं हैं।  पूजा को अपने कॉलेज के दिनों से फैशन और मॉडलिंग का शौक था, इस कारण वह स्कूली और कालेज के दिनों से ही इन सभी प्रतियोगितायोँ में हिस्सा लिया करती थीं। 

    करियर
    पूजा साल 2009 में मिस फेमिना इंडिया के आधे पायदान पर पहुंचकर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी थी।  इसके बाद उन्होंने दुबारा साल 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया।  वह इस प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप रहीं। इस प्रतियोगिता के बाद उन्हें साउथ फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म मुगमोदो से की थी।  इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता जीवा नज़र आये थे।  उसके बाद वह तेलगु फिल्म ओका लैला कसम में नज़र आई। 

    आने वाली फ़िल्में 
    पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म राधेश्याम है जिसमे पूजा प्रभास के साथ नज़र आएँगी।  
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X