पायल घोष
Born on 13 Nov 1989 (Age 34) कलकत्ता
पायल घोष जीवनी
पायल घोष एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जोकि मुख्य तौर से तेलुगु और बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आयी है। पायल ने फिल्म 'पटेल पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा पायल टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में भी नज़र आ चुकी है।
जन्म
पायल का जन्म कलकत्ता में 13 नवंबर 1989 को हुआ था।
शिक्षा
पायल ने सेंट पॉल मिशन स्कूल कलकत्ता से पढाई की है जिसके बाद उन्होंने स्कॉटिश चर्च कालेज से राजनीती विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली है। पायल अब मुंबई में रह रही है और अपने करियर पर काम कर रही है।
विवाद
सितंबर 2020 में, घोष ने , निर्देशक, निर्माता 'अनुराग कश्यप' पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसे अनुराग कश्यप ने, आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।