पत्रलेखा
Born on 20 Feb 1989 (Age 35)
पत्रलेखा जीवनी
पत्रलेखा एक भारीतय अभिनेत्री हैं। जिन्होंने फिल्म निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स से राजकुमार राव के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है।
पृष्ठभूमि
पत्रलेखा का जन्म 20 फरवरी 1989 में मेघालय के शिलांग में हुआ था। इनके पिता चार्टेड ऑकउंटैंट हैं वह चाहते थे कि उनकी बेटी भी इसी प्रोफेशन में आगे जाये। लेकिन पत्रलेखा को अभिनय में दिलचस्पी थी, जिसके चलते वह मुंबई आ गयीं।
करियर
पत्रलेखा ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म सिटी लाइट्स से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव नज़र आये थे। फिल्म को क्रिटिकली बेहद पसंद किया गया था।
आने वाली फ़िल्में
पत्रलेखा की आने वाली फिल्मों में अनुराधा तिवारी निर्देशित फिल्म इश्क सेंसर्ड शामिल है।
शादी
फिल्म सिटीलाइट्स के दौरान पत्रलेखा और उनके कोस्टार राजकुमार राव काफी करीब आ गए थे। फिल्म के बाद भी दोनों एक दूसरे को डेट किया, और आखिरकार 15 नवंबर 2021 को चडीगढ़ में पत्रलेखा और राजकुमार राव दोनों ने शादी कर ली।