X
पंकज त्रिपाठी
Actor

पंकज त्रिपाठी जीवनी

पंकज त्रिपाठी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं,जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कमाल की अदाकारी के लिए जाने जाते है। पंकज ने बहुत ही कठिन परिश्रम करके हिंदी सिनेमा जगत में अपना नाम कमाया है। फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करके वह साल 2012 में आयी फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर में नोटिस किये गए इस फिल्म के बाद उनकी एक्टिंग सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया और आज वह हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। फिल्मों के अलावा त्रिपाठी को वेब-सीरीज मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस और सेक्रेड गेम्स सीजन 2 के लिए जाना जाता है। 

पृष्ठभूमि 
पंकज त्रिपाठी का जन्म गोपालगंज बिहार में हुआ। पकंज के मात-पिता किसान हैं।  

पढ़ाई 
पकंज  शुरूआती पढ़ाई पटना से की है।  उन्होंने कॉलेज के दिनों से पटना के थिएटर में एक्टिंग करना प्रारंभ कर दिया था।  उसके बाद उन्होंने अभिनय का प्रशिक्षण लेने के लिए नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में दाखिला ले लिया।  

करियर 
पकंज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म रन से की थी बाद में वह फिल्म ओमकारा में भी छोटी भूमिका में दिखाई दिए। रन फिल्म में चोर की भूमिका अदा की थी। लगभग 60 फिल्मों और 60 टेलीविजन शो में काम करने के बाद, साल 2012 में उन्होंने गैंग्स ऑफ़ वासेपुर फिल्म सीरीज से अपना कम बैक किया और अपने आप को को एक उम्दा कलाकार के रूप में स्थापित किया। आज के समय पंकज त्रिपाठी का नाम बेहतरीन बॉलीवुड अभिनेताओं में गिना जाता है। वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया के रूप में अपनी पहचान बनाई है। लीड एक्टर के रूप में पंकज की पहली फिल्म 2017 में रिलीज हुई फिल्म गुडगाँव थी। 

साल 2022 में पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी में उनके सहायक किरदार के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर के आइफा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

शादी 
साल 1993 में पंकज की मुलाकात मृदुला से हुई थी, उस समय मृदुला नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी और पंकज ग्यारहवीं में थे। पंकज को पहली नजर में ही मृदुला से प्यार हो गया। पंकज और मृदुला को अपने माता-पिता को शादी के लिए राजी करना पड़ा क्योंकि पंकज की बहन की शादी मृदुला के भाई से हुई थी, और एक ही परिवार में शादी उनकी जाति के खिलाफ था। बहुत प्रयास के बाद, जोड़े ने 15 जनवरी 2004 को शादी कर ली। वे अपनी शादी के बाद मुंबई चले गए और 2006 में, उन्हें आशी त्रिपाठी नाम की एक बच्ची हुई।

आगामी प्रोजेक्ट 
पंकज त्रिपाठी आगामी फिल्मों में, मैं अटल हूँ, मेट्रो इन दिनों और स्त्री 2 शामिल है।  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+