पल्लवी शारदा
Born on 05 Mar 1988 (Age 36) पर्थ, आस्ट्रेलिया
पल्लवी शारदा जीवनी
पल्लवी शारदा भारतीय-आस्ट्रेलियन फिल्म/थियेटर अभिनेत्री और नृत्यांगना हैं और भरतनाट्यम में प्रशिक्षित हैं।
पृष्ठभूमि-
शारदा का जन्म पर्थ, आस्ट्रेलिया में हुआ था। उनके पिता का नाम डाॅ नलिनकांत शारदा और मां का नाम डाॅ हेमा शारदा है। उनका परिवार दिल्ली से है और उनके पिता पंजाबी हैं। शारदा 2010 में मेलबर्न से मुंबई शिफ्ट हो गईं।
पढ़ाई-
उनकी पढ़ाई लोथर हाॅल, एसेंडन से हुई। उन्होंने यूनिवर्सिटी आॅफ मेलबर्न से एल.एल.बी और बी.ए (मीडिया और संचार) की पढ़ाई की और आधुनिक भाषओं (फें्रच) में डिप्लोमा पूरा किया और 16 साल की उम्र में ही स्नातक हो गईं।
करियर-
उनके करियर की शुरूआत फिल्म ‘माइ नेम इज खान’ में एक छोटे से रोल के साथ हुई और इसके बाद वे कई छोटी-बड़ी फिल्मों में दिखाई दीं।