X
नुसरत भरुचा
Actress

नुसरत भरुचा जीवनी

नुसरत भरुचा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म प्यार का पंचनामा, कल किसने देखा है जैसी फिल्मों के लिए जानी जातीं हैं। नुशरत की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही, जिसके बाद इन्होने फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' में स्वीटी का रोल निभाया। इनकी ये फिल्म भी सुपर हिट हुई। 

पृष्ठभूमि 
नुसरत भरुचा का जन्म एक मुस्लिम परिवार में 17 मई 1985 को मुंबई में हुआ था। 

पढ़ाई 
उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई लीलावती पोदार हाईस्कूल से की है। वह फिल्म अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी थिएटर आर्टिस्ट भी हैं।  


करियर 
नुसरत भरुचा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जय संतोषी माँ से की थी। उसके बाद वह दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। इसके लिए आलोचकों ने भी उन्हें बेहद सराहा था। इसके बाद वह युवावर्ग पर आधारित लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा में नजर आयीं। इस फिल्म में उन्होंने नेहा की भूमिका अदा की थी। जो लिव इन में अपने प्रेमी रजत के साथ रहती है। इसके बाद उन्‍होंने प्‍यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्‍वीटी में भी अभिनय किया। नुसरत की कई आगामी फिल्‍में हैं जिनमें वह अपने जलवे बिखेरेंगी।

आने वाली फिल्म 
नुसरत की आने वाली फिल्म 'जनहित में जारी' है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+