नोरा फतेही
Born on 06 Feb 1992 (Age 32) कनाडा
नोरा फतेही जीवनी
नोरा फतेही एक कनेडियन मॉडल, डांसर, सिंगर, प्रोड्यूसर और अभिनेत्रीं हैं, जो मुख्य रूप से भारतीय फिल्म जगत से जुड़ी हुई हैं। नोरा एक बेहद अच्छी बैली डांसर भी है। नोरा ने कई आइटम सांग पर डांस किया है, जैसे साकी साकी, दिलबर, कमरिया आदि। नोरा, हिंदी फिल्मों के अलावा, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी नजर आती हैं। साल 2014 में नोरा ने बॉलीवुड फिल्म रोर से अपना डेब्यू किया था। तेलुगु सिनेमा में उन्हें अपने आइटम नंबर से पॉपुलैरिटी मिली।
पृष्ठभूमि
नूरा फतेही का जन्म कनाडा में हुआ था। वह मोरक्कन फैमली से आती हैं।
फ़िल्मी करियर
नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी। उसके बाद वह तेलुगु फिल्म टेम्पर में नजर आई। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म किक 2 और बाहुबली के आइटम नंबर में भी नजर आ चुकी हैं। नोरा हिंदी के रियलिटी शो बिग-बॉस के 9वे सीजन में भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आयीं हैं। इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो झलक दिखला में भी पार्ट ले चुकी हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म माय बर्थडे सांग में नोरा अभिनेता संजय सूरी के अपोजिट लीड रोल में भी दिख चुकी हैं। साल 2020 की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नोरा पहली बार सहायक भूमिका के रूप में दिखाई दीं। 6 मार्च 2021 को, नोरा के गानें "दिलबर" ने YouTube पर एक बिलियन व्यूज को पार कर लिया और वह इस रिकॉर्ड को सेट करने वाली पहली अफ्रीकी-अरब महिला कलाकार बनीं।
नोरा की आगामी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स (2022) और थैंक गॉड (2022) में दिखाई देंगीं।