X
नील नितिन मुकेश
Actor/Producer

नील नितिन मुकेश जीवनी

नील नितिन मुकेश चंद माथुर उर्फ़ नील नितिन मुकेश एक भारतीय अभिनेता हैं। वह मुख्यतः हिंदी फिल्मों में नजर आते हैं।  

पृष्ठभूमि 
नील नितिन मुकेश का जन्म  15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था।  वह बॉलीवुड के मशहूर गायक मुकेश  के पोते हैं।  उनके पिता का नाम नितिन मुकेश माथुर हैं, जो हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायक हैं।  उनकी माँ का नाम निशि मुकेश माथुर हैं।  

पढ़ाई 
नील नितिन मुकेश ने अपनी शुरूआती पढ़ाई ग्रीनलान हाईस्कूल मुंबई से पूर्ण की है।  वह कॉमर्स से ग्रेजुएट हैं।  उनका पूरा परिवार संगीत से ताल्लुकात रखता है, उसके बाद भी उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना।  उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा, कि संगीत मेरा शौक है, लेकिन एक्टिंग मेरा पैशन है।  एक अच्छा अभिनेता बनने के लिए नील ने नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय में चार महीने प्रशिक्षण भी प्राप्त किया हैं।  इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर से भी एक्टिंग के गुर सीखे हैं। 

करियर 
नील नितिन मुकेश ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2007 बतौर अभिनेता श्री राम राघवन की फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म जॉनी गद्दार से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया था।  साथ ही उन्हें इस फिल्म के फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के लिए नामंकित भी हुए थे। 

साल 2009 में वह फिल्म आ देखे जरा में नजर आये। इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु नजर आयीं थी।फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर औसत व्यापार किया था।  इस फिल्म के लिए नील को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।  इस फिल्म के बाद वह निर्देशक कबीर खान की फिल्म न्यूयॉर्क में नजर आये।  इस फिल्म में उनके अलावा कैटरीना कैफ और जॉन अब्राहम भी दिखाई दिए थे।  इस फिल्म की पृष्ठकथा आंतकवादी गतिविधियों पर आधारित थी।  इस फिल्म में नील सहायक अभिनेता के तौर पर नजर आये थे, जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा बेहद सराहा गया था। इस फिल्म के लिए नील को उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के तौर फिल्मफेयर अवार्ड्स में नामंकन मिला था।  

इसी साल मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म जेल में नील नजर आये। इस फिल्म में वह न्यूड नजर आये थे।  जो काफी विवादित भी रहा था।  हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई थी, लेकिन नील को आलोचकों द्वारा उनकी बेहतरीन भूमिका के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।  

साल 2010 में वह फिल्म लफंगे परिंदे और तेरा क्या होगा जॉनी में नजर आये थे।  दोनों ही फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। 

साल 2011 सब तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें हिंदी सिनेमा में कोई खास मुकाम हासिल नहीं करा सकी।  साल 2015 में नील सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रत्न धन पाओ में सलमान खान के संग नजर आने वाले हैं।  इस फिल्म में  सौतेले भाई की भूमिका अदा करेंगे।  यह फिल्म 2915 दीवाली पर रिलीज होगी।  इस फिल्म में सलमान के अपोजिट सोनम कपूर नजर आएँगी। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+