X
नीरज वोरा
Actor/Director/Story Writer

नीरज वोरा जीवनी

नीरज वोरा एक भारतीय फिल्म अभिनेता,निर्देशक-निर्माता,संगीतकार और लेखक हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म रंगीला,खिलाडी 420 और फिर हेराफेरी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

प्रष्ठ-भूमि 
नीरज वोरा का जन्म 22 जनवरी 1963 में गुजरात भुज में था। वह एक शास्त्रीय संगीत के परिवार से ताल्लुकात रखते थे। उनके पिता विनायक राय वोरा एक शास्त्रीय कलाकर और तार-शहनाई वादक थे। नीरज ने कभी भी हिंदी सिनेमा में आने की ख्वाइश नहीं रखी थी। उन्होंने बेहद छोटी उम्र में ही अपने पिता से तार-शहनाई की शिक्षा लेनी आरम्भ कर दी,उसके बाद उन्होंने गुजरात थिएटर ज्वाइन कर लिया। उनकी लग्न देखकर उनके पिता ने उन्हें गुजरती सिनेमा में जाने लिए उत्सहित किया।

पढाई 
नीरज वोरा ने अपनी शुरुआती पढाई भुज से पूरी की है।

करियर 
नीरज हिंदी सिनेमा में जाने फिल्म निर्माता निर्देशक,संगीतकार और लेखक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण निर्देशन किया है।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता फिल्म होली से की थी। यह फिल्म साल 1984 में प्रदर्शित हुई थी। उसके बाद उन्होंने राजू बन गया जेंटलमैन, रंगीला, अकेले हम अकेले तुम,मन बादशाह,हेल्लो ब्रदर जैसी फिल्मों में काम किया।

उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम वर्ष 2000 में फिल्म खिलाडी 420 से रखा था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार,महिमा चौधरी और गुलशन ग्रोवर नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।इस फिल्म के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में निर्देशित की जिनमे फिर हेराफेरी,रन भोला रन, फैमिलीवाला हैं। वह जल्द ही फिल्म हेराफेरी निर्देशित करने वाली है। यह फिल्म हेराफेरी का तीसरा पार्ट है। जिसमे जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, परेश रावल, श्रुति हासन नजर आयेंगीं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+