X
मुक्ति मोहन
Actress

मुक्ति मोहन जीवनी

मुक्ति मोहन एक भारतीय कंटेम्पररी डांसर और अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी इंडस्ट्री से जुडी हुई हैं। बता दें नीति मोहन और शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन के बहनें हैं। मुक्ति पहली बार बतौर अभिनेत्री मुक्ति साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ब्लड ब्रदर्स में नजर आयी थीं। जिसके बाद वह साहब बीवी और गैंगेस्टर और थार जैसी फिल्मों ने एक्टिंग करते हुए दिखाई दीं, मुक्ति की हालिया रिलीज फिल्म का नाम 'लस्ट स्टोरीज 2' है, जो साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। 

पृष्ठभूमि 
मुक्ति मोहन का जन्म 21 जून 1987 को नई दिल्ली में  हुआ था। उनकी दो बहनें हैं शक्ति और नीति मोहन। शक्ति फिल्म अभिनेत्री और फिल्म कोरियोग्राफर हैं और बड़ी बहन नीति हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायिका हैं।  
 
शादी 
मुक्ति ने 9 दिसंबर 2023 में अपने लम्बे समय के बॉयफ्रेंड कुणाल ठाकुर से शादी की है।  

पढ़ाई 
उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी राजस्थान से की हैं। 

करियर 
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टार वन के डांस बेस्ड रियलिटी शो जरा नच के दिखा से की थी। वह विजेता टीम मसक्क्ली गर्ल्ज़ की हिस्सा थी।  इसके अलावा वह कॉमेडी सर्कस के जादू में बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में पार्टनर के तौर पर कपिल शर्मा नजर आये थे। इसके अलावा वह डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी ओल्ड एंट्री के तौर पर बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं।  इसके आलावा मोहन कई फिल्मों में  सहायक कलाकर के तौर पर दिखाई दे चुकीं हैं। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+