मुकेश खन्ना जीवनी
मुकेश खन्ना एक भारतीय फिल्म और टीवी कलाकार है, जिन्होंने मुख्य रूप से बॉलीवुड में और टीवी दुनिया में काम किया है। मुकेश खन्ना को दूरदर्शन के बेहद पॉपुलर शो 'शक्तिमान' में सबसे ज्यादा जाना जाता है। इन्हे बी आर चोपड़ा के महाभारत शो में भीष्म के रूप में भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है।
इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात फिल्म रूही से की, जो साल 1981 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद इन्होने कई साड़ी फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा इन्होने मलयालम, मराठी और तेलू सिनेमा में भी काम किया है।