मोना सिंह एक भारतीय टीवी और फिल्म अभिनेत्री है। मोना को सबसे पहले मुख्य पहचान टीवी सीरियल 'जस्सी जैसा कोई नहीं से मिली, जिसके बाद वह कई फेमस टीवी सीरियल में बतौर लीड एक्ट्रेस भी नजर आयीं। मोना कई टीवी रियलिटी शो में भी पार्ट ले चुकी हैं।
फिल्म 3 इडियट से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, जिसमे वह करीना की बड़ी बहन के रोल में दिखाई दी थी।