मोहित अग्रवाल एक भारतीय फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन और एनिमेटर, ग्राफिक डिजाइनर, हैं। मोहित ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात टीवी सीरियल शो सावधान इंडिया से की जिसमे उन्होंने काफी बार पुलिस के किरदार निभाया है। मोहित ने, बॉलीवुड फिल्मों में सबसे पहले फिल्म मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ जैसी बड़ी फिल्म के माध्यम से अपना डेब्यू किया।
जन्म और शिक्षा-
मोहित अग्रवाल का जन्म 25 नवंबर 1993 को दिल्ली में हुआ था। मोहित ने अपनी शुरुआती पढाई दिल्ली में पूरी की है। इसके बाद मोहित ने अपने सीनियर अभिनेता के साथ थियेटर में अध्ययन किया। इसके साथ ही अच्छे एक्ट्रेस की फिल्में देख कर खुद से ही प्रयास करते रहे।
करियर-
8 वर्ष की उम्र में उन्होंने “रामलीला” “जन्माष्टमी महोत्सव” “स्कूल प्रोग्राम” “नुक्कड़ नाटक” में अभिनय करने के बाद, एक अभिनेता बनने का फैसला लिया।
जब उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को बताया कि वह एक अभिनेता बनना चाहते हैं, तो उनका मज़ाक उड़ाया गया इतना ही नहीं, शुरूआत में मोहित का ऑडिशन का सफर भी आसान नहीं था. इसके साथ ही उन्हें एक अच्छे पोर्टफोलियो की जरूरत थी. लेकिन मोहित के पास अच्छे पोर्टफोलियो बनवाने के लिए पैसे नहीं थे जिसके चलते उन्होंने खुद ही अपनी तस्वीरें काटना शुरू कर दिया था. इसके साथ ही कड़ी मेहनत के बाद मोहित को एक ऐड में काम करने का मौका मिला था
वहीं तब मोहित के हाथ लगी उनकी पहली कमाई. आपकी जानकारी के लिए बता दें, मोहित को पहली कमाई में मात्र 2000 रुपये मिले थे. परन्तु यहां से उनके करियर ने उड़ान भरना शुरू कर दिया था. इसके साथ ही मोहित ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
फ़िल्में-