मिलिंद सोमण
Born on 04 Nov 1965 (Age 58) Mumbai
मिलिंद सोमण जीवनी
मिलिंद सोमन एक भारतीय एक भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेता हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में तरकीब,भेजा फ्राई जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
प्रष्ठ-भूमि
मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर 1965 को स्कॉटलैंड यूके में हुआ था। मिलिंद सोमन के पिता प्रभाकर सोमन एक वैज्ञानिक हैं, जबकि उनकी माँ उषा सोमन बायो-केमिस्ट टीचर हैं। उनकी तीन बहनें हैं- नेत्रा,मेधा, अनुपमा।
पढाई
मिलिंद सोमन ने अपनी शुरुआती पढाई अंटोनियो दे सिल्वा पब्लिक स्कूल मुंबई से की है। उन्होंने इंजिनीयरिंग की पढाई साबो सिद्दकी कॉलेज से पूरी की है। वह राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी रह चुके हैं।
शादी
मिलिंद सोमन की शादी माइलिन जैम्पानोई से हुई हैं। हालांकि यह शादी कुछ ही दिन चली उसके बाद दोनों का अलगाव हो गया।
इसके बाद मिलिंद ने 22 अप्रैल 2018 में, अंकिता कंवर से शादी की।
करियर
मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, वह पहली बार अलीशा चिनॉय के वीडियो एल्बम मेड इन इंडिया में नजर आये थे। उन्हें अपने अभिनय की शुरुआत छोटे पर्दे के साइंस फिक्शन शो से रखी थी, इस शो में उन्होंने
कैप्टन व्योम की भूमिका अदा की थी। उन्होंने वर्ष 2000 में हिंदी सिनेमा में फिल्म 16 दिसम्बर से कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई बैक टू बैक फिल्मों में काम किया जिनमे अशोका, अग्नि वर्षा रूल्स, प्यार का सुपर-हिट फार्मूला जैसी फ़िल्में शामिल थी।
मिलिंद सोमन छोटे पर्दे के शो खतरों के खिलाडी सीजन 3 में भी नजर आ चुकें हैं। मिलिंद के नाम लिम्का रिकॉर्ड भी है, जिसमे उन्होंने 30 दिन में 1500 किमी दौड़ लगाई थी।
वेब सीरीज
फोर मोर शॉट्स प्लीज, वेब सीरीज के सीजन 1 और 2 में मिलिंद डॉक्टर की भूमिका में नज़र आये है।