महमूद अली जिन्हें मुख्यत: महमूद के ही नाम से जाना जाता है। एक पूर्व भारतीय अभिनेता, गायक, निर्देशक और फिल्म प्रोड्यूसर थे। जो फिल्मों में निभाये अपने कॉमिक रोल्स की वजह से जाने जाते हैं। उनके बेहतर कॉमिक अभिनय के कारण लोग महमूद को किंग ऑफ कॉमेडी कहते थे।
अपने बॉलीवुड सफर के दौरान उन्होंने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। लंबे समय के खराब स्वास्थ्य के कारण 23 सितंबर 2004 को महमूद ने अमेरिका में अंतिम सांस ली।