X
मेघना नायडू
Actress

मेघना नायडू जीवनी

 
मेघना नायडू एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। मेघना नायडू का जन्म 19 सितंबर 1980  को विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम इतिराज है, जोकि एक टेनिस कोच हैं। उनकी माँ पूर्णिमा हैं- वह हाफ बंगाली हैं। वह एक अध्यपिका हैं। उनकी एक छोटी बहन है-सोना नायडू। 

पढ़ाई 
मेघना का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है।  उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई भावना कॉलेज अँधेरी से संपन की है।  वह कॉमर्स से स्नातक हैं।  वह शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में पूर्ण पारंगत हैं। इस नृत्य को उन्होंने महज सात साल की उम्र से ही सीखना शुरू कर दिया था। 

करियर 
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की।  उसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपना अभिनय करियर शुरू किया। उनकी पहली तेलुगु फिल्म प्रेमसाक्षी है। जो बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक रही थी। इसके बाद वह कुछ-एक कन्नड़ फिल्मों आयीं। उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान कलियों का चमन एल्बम से मिली।  

उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्मों से की। उनकी पहली फिल्म हवस थी। जो वर्ष 2004 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म  पृष्ठभूमि शादी के बाद के प्रेमप्रसंगों पर आधारित थी। उसके बाद वह कई बी-गर्दे फिल्मों में नजर आई। हालांकि यह फ़िल्में कब आई-कब गयी दर्शकों को भी नहीं पता।  

टीवी करियर 
मेघना नायडू ने अपने टीवी करियर की शुरुआत स्टंट बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर से की थी। हालांकि वह इस शो की विजेता नहीं बन सकी थी। इसके अलावा वह एकता कपूर के शो जोधा-अकबर में बेनजीर की भूमिका में भी नजर आ चुकीं हैं। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+