मयूर पुरी एक भारतीय फिल्म संगीतकार,पटकथा लेखक और फिल्म-मेकर हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में ब्लाक-बस्टर हिट फिल्म्स ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू इयर जैसी फिल्मों के लेखक के तौर पर जाना जाता हैं।
पृष्ठभूमि
मयूर पुरी का जन्म 28 मई 1974 में अजमेर राजस्थान में हुआ था।
पढ़ाई
मयूर पुरी ने अपनी शुरुआती पढाई गुजरात अहमदाबाद से सम्पन्न की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ लैंग्वेज से एम.ए की मानक डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने गुजरात के कॉलेज से ही ड्रामा की पढाई भी सम्पन्न की है।
करियर
मयूर ने थिएटर में आठ साल तक काम करने के बाद मायानगरी मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने आ गये। उन्होंने मुंबई आकर निर्देशक संजय गाधवी को फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक असिस्ट करना शुरु कर दिया।
वर्ष 2000 में उन्होंने पटकथा लेखन में अपनी किस्मत आजमाई, और उन्होंने इसी क्रम में यशराज फिल्म्स की फिल्म मेरे यार की शादी है कि पटकथा लिखी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जिमी शेरगिल उदय छोड़ा नजर आये थे।
उसके बाद ब्लू, ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू इयर जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी।
संगीतकार
मयूर ने बतौर संगीतकार हिंदी सिनेमा के लिए कई बेहतरीन फिल्मों के गाने लिखें हैं, जिनमे प्यार के साइड इफेक्ट्स, सिंह इज किंग, गरम मसाला, जन्नत 2 जैसी फ़िल्में शामिल हैं।