X
मनीष शर्मा
Producer/Director/Editor

मनीष शर्मा जीवनी

मनीष शर्मा एक भारतीय फिल्म निर्देशक कहानी लेखक हैं। 

पृष्ठभूमि 
मनीष शर्मा का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। 

पढ़ाई 
मनीष ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली के दिल्ली के पब्लिक स्कूल से सम्पन की है।  उसके बाद उन्होंने संग्रेजी साहित्य में दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की।  वह अपने कॉलेज के दिनों से ही थिएटर से जुड़ गए थे।  ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म होने के बाद वह अभिनय और फिल्म मेकिंग से जुडी बारीकियां सीखने के लिए कैलिफ़ोर्निया चले गए।  

करियर 
मनीष ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक फिल्म ट्रोंन से की थी।  उसके बाद उन्होंने यशराज बैनर के तले इल्म फना, रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम किया।  उसके बाद उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात से बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणबीर सिंह नजर आये थे।  इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।  इतना ही नहीं उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड में नवोदित सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरुस्कार से सम्मानित भो किया गया। 

उन्होंने दूसरी फिल्म भी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह को लेकर लेडी वर्सेज रिकी बहल निर्देशित की। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया, साथ ही मनीष अपनी दो ही फिल्मों से हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशकों में शुमार हो गए।  उनकी तीसरी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस थी।  इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, परणीती चोपड़ा और वाणी कपूर नजर आयीं थीं। मनीष की इस फिल्म की स्क्रीनिंग टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी हुई थी।  

मनीष शर्मा की चौथी फिल्म दम लगा के हईशा जो बेहद शानदार रही।  फिल्म ने दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों की भी खूब तारीफें बटोरी।  इस फिल्म में मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना नजर आये थे।  मनीष जल्द ही दर्शकों के सामने अपनी पांचवी फिल्म फैन के साथ दर्शकों के सामने आएंगे।  इस फिल्म में मनीष पहली किंग खान यानि शाहरुख़ खान के साथ काम कर रहे हैं। 

प्रसिद्ध फ़िल्में 
बैंड बाजा बारात, लेडी वर्सेज रिकी बहल,शुद्ध देसी रोमांस, दम लगा के हईशा

आने वाली फ़िल्में 
फैन 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+