मानसी रच जीवनी
मानसी रच एक भारतीय फिल्म फिल्म अभिनेत्री-टीवी कलाकार हैं। मानसी को हिंदी सिनेमा में फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर के लिए जाना जाता है।
प्रष्ठभूमि
मानसी रच का जन्म मुंबई में हुआ था।
पढाई
मानसी रच ने अपनी प्रारम्भिक पढाई मुंबई से ही पूरी की है।
करियर
मानसी रच ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई वीडियो एलबम्स में भी नजर आई।उन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय की दुनिया में कदम यशराज निर्मित और नुपुर अस्थाना निर्देशित फिल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगे फिल्म से की। इस फिल्म में उन्होंने नेहा की भूमिका अदा की थी। उनकी दूसरी फिल्म करन जौहर निर्मित ब्लाक-बस्टर हिट फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में सिद्धार्थ मल्होत्रा,वरुण धवन और अलिया भट्ट
नजर आये थे। भले ही मानसी मुख्य भूमिका में नहीं थी उसके बावजूद वह दर्शकों और आलोचकों के मन में अपने अभिनय की छाप छोड़ने में कामयाब रही थी। जिसके लिए आलोचकों ने उनके अभिनय की काफी सरहाना भी की थी।उनकी तीसरी फिल्म चार्ली के चक्कर में हैं। इस फिल्म में वह नीना नाम की लड़की भूमिका अदा कर रही हैं।