ममता आनंद एक भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, ममता आनंद जाने माने फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की पत्नी है, जिन्होनें वॉर जैसी फिल्म का डायरेक्शन किया हुआ है। प्रोड्यूसर के अलावा ममता एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं। जहाँ ममता ने साल 2023 की बड़ी फिल्म पठान के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किये हुए हैं, वहीँ वह 2024 की फिल्म फाइटर में एक प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं।
बता दें 'फाइटर' फिल्म से ममता एक निर्माता के रूप में बी टाउन में अपना करियर शुरू करने जा रहीं हैं।