महिमा मकवाना एक भारतीय टीवी और फिल्म अभिनेत्री है, जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरियल में काम करके अपने पहचान बनाई है। महिमा का टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू, जी टीवी के शो 'सपने सुहाने लड़कपन' के हुआ था, जिसके बाद महिमा कई टीवी सीरियल जैसे, रिश्तों का चक्रवयूह, मरियम खान और शुभारम्भ जैसे टीवी धारावाहिक में नजर आयीं।
जन्म
महिमा का जन्म 5 अगस्त 1999 को मुंबई में हुआ था।
फिल्मों में डेब्यू
साल 2017 में महिमा ने सबसे पहले तेलुगु फिल्म 'वेंकटपुरम' से अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद वेब शो में 'रंगबाज सीजन 2' से उन्होंने चीकू का किरदार निभाया। दिसंबर 2020 में महिमा को फीमेल लीड रोल के लिए फिल्म अंतिम के लिए साइन किया गया। फिल्म अंतिम से महिमा अपना डेब्यू बॉलीवुड में जल्द ही करने जा रहीं हैं, जिसमे वह आयुष शर्मा के ओपोजिट नजर आयेंगी।