twitter

    माही गिल जीवनी

    माही गिल (पंजाबी: ਮਾਹੀ ਗਿੱਲ) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्रीं हैं। वह मुख्यतः पंजाबी और हिंदी फिल्मो में नजर आती हैं। 

    पृष्ठभूमि 
    माही गिल का जन्म 27 नवंबर 1975 को चंडीगढ़ पंजाब में हुआ था।  

    पढ़ाई 
    माही गिल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से ही संपन्न की है। उन्होंने थिएटर में परास्नातक की मानक डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से प्राप्त की हैं।  

    करियर 
    माही ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पंजाबी सिनेमा की फिल्म हवाई से किया था। उन्हें हिंदी सीने जगत में आने का मौका निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म देवडी से दिया था। यह एक मॉडर्न देवदास की कहनी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभय देओल नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने पारो की भूमिका अदा की थी। जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा बेहद सराहा गया। इसके बाद वह तिग्मांशु धूलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर में नजर आयीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणदीप हुड्डा और जिमि शेरगिल के साथ सोहा अली खान नजर आयीं थी। इस फिल्म में उन्होंने जिमि शेरगिल की पत्नी की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामंकन भी मिला था।  

    इस फिल्म के बाद वह पान सिंह तोमर की बायोपिक  में नजर आयीं। जिसमें फिल्म में उनके अपोजिट इरफ़ान खान नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने पान सिंह तोमर यानि इरफ़ान खान की पत्नी की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपना तेलुगु फिल्म डेब्यू अपूर्व लखिया की फिल्म तूफ़ान से किया था, जोकि हिंदी फिल्म जंजीर की रीमेक थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना पहला आइटम नम्बर निर्दशक तिग्मांशु धूलिया की सैफ अली खान स्टारर फिल्म बुलेट राजा में दिया था।  
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X