लॉरेन गॉटलिब
Born on 08 Jul 1988 (Age 35) usa
लॉरेन गॉटलिब जीवनी
लॉरेन गॉटलिब एक अमेरिकन डांसर-अभिनेत्री हैं। वह अमेरिकी डांस बेस्ड रियलिटी शो सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के कारण जानी जाती हैं। लॉरेन आने अपना बॉलीवुड डेब्यू रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म एबीसीडी से किया था।
पृष्ठभूमि
लॉरेन का जन्म 8 जून 1988 को एरिजोना,संयुक्त राष्ट्र में हुआ था। लॉरेन का डांस का शौक बचपन से ही था। उन्होंने महज सात साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था। लॉरेन डांस के कई फॉर्म में पूर्ण रूप से पारंगत हैं। इसमें हिप-हॉप,टैप डांसिंग, लिरिकल जैज़, बैले डांस शामिल है।
टीवी करियर
अमेरिकी डांस बेस्ड रियलिटी शो सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के दौरान लॉरेन ने रिहाना, मारिया केरे, ब्रिटनी स्पियर्स, शकीरा, सीन किंग्स्टन, केरी अंडरवुड, विललो स्मिथ, और एनरिकुए ल्ग्लेसियस के साथ काम किया। नृत्य के कार्य के साथ-साथ डिसासटर मूवी और हेनाह मोंटेना आदि फिल्मों में भी कार्य किया।
लॉरेन ने इंडियन टेलीविज़न शो झलक दिखला जा सीजन 6 में उच्च अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। फिलहाल लॉरेन झलक दिखला जा रिलोडेड में बतौर डांस गुरु के रूप में नज़र आ रहीं हैं।
फ़िल्मी करियर
लॉरेन ने फिल्मीं दुनिया में कदम फिल्म घोस्ट व्हिसपरर से रखा। साल 2013 में लॉरेन ने डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। उन्होंने इस फिल्म के कड़ी मेहनत, फिल्म के हिंदी भी सीखी। फिल्म में उन्होंने मुंबई की एक लड़की रिया की भूमिका निभायी थी।
प्रसिद्ध फ़िल्में
घोस्ट व्हिसपरर , एबीसीडी, एबीसीडी 2 , वेलकम टू कराची