X
लारा दत्ता
Actress/Producer/Actor

लारा दत्ता जीवनी

लारा दत्ता एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम किया था। हिंदी सिनेमा में फिल्म अंदाज से कदम रखने वाली लारा ने कई सफल फिल्मों में काम किया है। मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली आदि उनकी सफल फिल्‍में हैं। 

पृष्ठभूमि:  
         लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में हुआ था। लारा के पिता एलके दत्त (पंजाबी) और माँ जेनिफर दत्त (ऐंग्लो इंडियन)है।

पढ़ाई:  
      साल 1991 में दत्ता परिवार उत्तर प्रदेश से बैंगलोर आकर बस आ गया। उसके बाद लारा की पूरी पढ़ाई बैंगलौर में ही सम्पन हुई। लारा ने बैंगलोर की सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स हाई-स्कूल से पढ़ाई की है। लारा ने अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। वह हिंदी, अंग्रेजी समेत पंजाबी, कन्‍नड़ और फ्रेंच भाषाओं में भी पूर्ण रूप से पारंगत हैं।  

शादी:  
      लारा दत्ता साल 2011 में टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ शादी के बंधन में बंध गयीं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम सायरा भूपति है। 
 
करियर:  
         लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अंदाज से की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आये थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बेहद सफल रही थी। साथ ही आलोचकों ने भी फिल्म में उनके अभिनय की बेहद सरहाना की थी। लारा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अदाकारा के सम्मान से भी नवाजा गया था। उन्हें अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई बार असफलता का मुंह देखना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कल, नो एंट्री जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया है।  

साल 2010 में उन्होंने विनय पाठक के साथ चलो दिल्ली मूवी की। जो दर्शको को कुछ खास रिझा नहीं सकी। उसके बाद वह साजिद खान की मल्टी स्टारर फिल्म हॉउसफुल में नजर आईं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई थी।

साल 2015 में वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सिंह इज ब्लिंग में भी नजर आई थीं। और 2018 में वो फिल्म 'वेलकम टू नई यॉर्क' में सोफिया के किरदार में नज़र आयी थी। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+