X
कुणाल रॉय कपूर
Actor

कुणाल रॉय कपूर जीवनी

कुणाल रॉय कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं।  

पृष्ठभूमि 
कुणाल रॉय कपूर का जन्म 13 जनवरी 1979 को मुंबई में हुआ था। कुणाल एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनकी माँ शलोमी रॉय कपूर पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं हैं।  उनके दो भाई हैं-सिद्धार्थ रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर।  उनके बड़े भाई सिद्धार्थ एक फिल्म निर्माता हैं जबकि उनका भाई आदित्य एक फिल्म अभिनेता है। उनकी भाभी विद्या बालन कपूर हैं, जो हुंडई सिनेमकि सफल अभिनेत्रीयोँ में से एक हैं। 

पढ़ाई 
कुणाल ने अपनी पढ़ाई जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई से की थी। उनके सभी भाई भी वहीं से पढ़े औैर वहां उनकी मां स्कूल के नाटकों का निर्देशन भी करती थीं। वे सेंट जेवियर्स काॅलेज से स्नातक हुए।  

शादी 
कुणाल की शादी श्योनती से हुई है।  उनके दो बच्चे भी है। 

फ़िल्मी करियर 
कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत सोनी टेलीविजन शो जस्ट मोहब्बत से की थी।  उनके हिंदी फिल्मीं करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म लायंस ऑफ़ पंजाब से हुई थी।  इस फिल्म में शबाना आजमी और इशिता शर्मा नजर आये थे।  उसके बाद वह फिल्म पंगा न लो में भी नजर आये थे।  

कुणाल एक बिर्टिश-इंडियन कॉमेडी सीरीज मुंबई कलिंग में छ एपिसोड में भी नजर आये थे।  उसके बाद साल 2011 में वह आमिर खान निर्मित फिल्म डेली-बेली में इमरान खान और वीर दास के साथ नजर आये थे।  साल 2013 में वह फिल्म नौटंकी साला में आयुष्मान खुराना संग नजर आये थे।  आलोचकों के साथ-साथ फिल्म को दर्शकों ने भी नकार दिया था।  फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह विफल रही थी।  उसके बाद वह अयन मुखर्जी निर्देशित फिल्म ये जवानी है दीवानी में एक कैमियो रोल करते नजर आये।  इस फिल्म रणबीर कप्पोर।दीपिका पादुकोण, उनके छोटे भाई आदित्य रॉय कपूर, और कल्कि कोचलिन नजर आये थे। उनकी हालिया रिलीज फिल्म एक्शन जैक्सन हैं, जिसमे वह अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम संग नजर आये थे। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+