कुणाल देशमुख
Born on 04 Mar 1982 (Age 42) Mumbai
कुणाल देशमुख जीवनी
कुणाल देशमुख एक भारतीय फिल्म निर्देशक हैं।
प्रष्ठभूमि
कुनाल देशमुख का जन्म 4 मार्च 1982 को मुंबई में हुआ था।
पढाई
कुनाल देशमुख ने अपनी शुरुआती पढ़ी आर्या विद्या मन्दिर बांद्रा मुंबई से सम्पन्न की है। उन्होंने फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा की पढ़ी भी की है।
करियर
कुनाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक फिल्म जहर से निर्देशक मोहित सूरी के साथ की थी। उसके बाद उन्होंने मोहित के साथ कलयुग, वो लम्हे जैसी फिल्मो में भी काम किया। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2008 में हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक फिल्म जन्नत से कदम रखा। इस फिल्म में इमरान हाश्मी और सोनल चौहान मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हुई थी। उसके बाद फिर से उन्होंने इमरान हाश्मी को लेकर फिल्म तुम मिले निर्देशित कि, जो कि मुंबई के बाद पर आधारित थी। इस फिल्म में इमरान के अपोजिट सोहा अली खान नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ठीक-ठाक व्यापार किया था।
जन्नत की अपार सफलता के बाद कुनाल जन्नत का सीक्वल निर्देशित किया, हालांकि फ़िल्मका सिक्वल उतना हिट नहीं रहा जितनि पहली जन्नत हिट रही थी। उसके बाद उन्होंने इमरान को लेकर राजा नटवरलाल निर्देशित की, जो बॉक्स-ऑफिस पर बेहद बुरी फ्लॉप साबित हुई थी।