कुनाल रॉय कपूर
Born on 12 Oct 1979 (Age 44) Mumbai
कुनाल रॉय कपूर जीवनी
कुणाल रॉय कपूर एक भारतीय फिल्म एक्टर/निर्देशक हैं, जो हिंदी सिनेमा में फिल्म डेली-बेली और नौटंकी साला के लिए जाने जाते हैं।
निजी जिंदगी
कुणाल रॉय कपूर का जन्म 12 अक्टूबर 1979 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। कुणाल रॉय कपूर सिद्धार्थ रॉय कपूर और फिल्म अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के भाई हैं।
शादी
कुणाल की शादी शयोंती से हुई हैं, उनके दो बच्चे भी हैं।
करियर
कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में सोनी के टीवी शो जस्ट मोहब्बत से की थी। इसके बाद कुणाल वर्ष 2007 में लायंस ऑफ़ पंजाब में कैमियों करते हुए दिखाई दिए। एक्टिंग के अलावा कुणाल निर्देशन की दुनिया में भी सक्रिय हैं। कुणाल बतौर निर्देशक द प्रेसिडेंट इज कमिंग का निर्देशन कर चुके हैं।
बतौर अभिनेता कुणाल के करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई, और वर्ष 2007 में उन्होंने फिल्म पंगा ना लो से हिंदी सिनेमा में एंट्री की, इसके बाद उन्होंने कई अन्य फिल्मों में काम किया जिनमे डेल्ही-बैली,नौटंकी साला,ये जवानी है दीवानी , एक्शन जैक्सन,अजहर, लव पर स्क्वायर फुट, द फाइनल एग्जिट आदि शामिल हैं।