कृष्णकुमार कुन्नथ एक भारतीय गायक हैं. जिन्हें के के नाम से भी जाना जाता है। के के ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, मराठी, गुजराती और असामी भाषा में कई गाने गायें हैं।
केके ने सर्वप्रथम अपना करियर विज्ञापनों में जिंगल गाने से शुरू किया था। 1999, में केके ने अपना डेब्यू ऐ आर रेहमान के साथ एल्बम पल के साथ किया इस एल्बम के दो गानें 'पल' और 'यारों' दोनों ही बेहद पॉपुलर हुए दोनों ही गानों को सबसे ज्यादा स्कूल, कॉलेजों के विदाई के अवसर पर बजायें जातें हैं।
मृत्यु
31 मई 2022 को, केके ने कोलकाता के नज़रूल मंच में सर गुरुदास महाविद्यालय में कॉन्सर्ट के दौरान वापस होटल लौटते समय वह अस्वस्थ फील कर रहे थे, तभी उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जहाँ होटल में उन्हें रिवाइव करने का प्रयास किया गया लेकिन होश में न आने के कारण केके को तुरत हॉस्पिटल ले जाय गया जहाँ उन्हें डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु के समय केके की उम्र केवल 53 साल की थी।
केके के सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानें :
तड़प तड़प - हम दिल दे चुके सनम (1999)
डोला रे डोला - देवदास (2002)
क्या मुझे प्यार है ? - वोह लम्हे (2006)
आँखों में तेरी - ओम शान्ति ओम (2007)
खुदा जानें - बचना ऐ हसीनों (2008)
पिया आये न - आशिकी 2 (2013)
मत आज़मा रे - मर्डर 3 (2013)
इंडिया वाले - हैप्पी न्यू ईयर (2014)
तू जो मिला - बजरंगी भाईजान (2015)