कीर्ति कुल्हारी
Born on 30 May 1985 (Age 38) Jhunjhunu, Rajasthan
कीर्ति कुल्हारी जीवनी
कीर्ति कुल्हारी एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। कीर्ति कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिसमे ब्लैकमेल, इंदु सरकार शामिल हैं। कीर्ति ने फिल्म मिशन मंगल और ब्लॉकबस्टर फिल्म, उरी में भी काम किया है।
शिक्षा
कीर्ति ने मीडिया के क्षेत्र में पढाई की है, इन्होने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन से उच्च स्नातक की डिग्री हासिल की है।
करियर
कीर्ति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात, 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म, खिचड़ी द मूवी से की थी किरदार परमिंदर था। जिसके बाद इन्होने काफी सारी फिल्म किया, जैसे -शैतान, पिंक, इंदू सरकार, ब्लैकमेल, उरी सर्जिकल स्ट्राइक और मिशन मंगल।
वेब सीरीज
फिल्मों के अलावा कीर्ति वेब सीरीज में भी काफी पॉपुलर हुई.... फोर मोर शॉट प्लीज सीजन 1 और 2 इन्हे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।