X
किरण राव
Producer/Director

किरण राव जीवनी

किरण रॉव एक भारतीय फिल्‍म प्रोड्यूसर,  स्‍क्रीनराइटर और फिल्‍म निर्देशक हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर ऐक्‍टर आमिर खान की पत्‍नी हैं। अभिनेत्री अदिति राव उनकी कजिन हैं। 

पृष्‍ठभूमि:
          रॉव का जन्‍म 7 नवम्‍बर 1973 को आंध्रप्रदेश (वर्तमान तेलंगाना) में हुआ था। उनके दादाजी जे रामेश्‍वर रॉव तत्‍कालीन तेलंगाना राज्‍य के वानपर्थी रियासत के राजा थे।
 
पढ़ाई:
       किरण रॉव ने सोफिया कॉलेज ऑफ वूमेन से ग्रेजुएशन पूरा किया है। और एजेके मास कम्‍यूनिकेशन रिसर्च सेंटर से मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की है। 

करियर:
         रॉव ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत सहाय‍क निर्देशक के तौर पर मशहूर फिल्‍म लगान से की थी जिसमें उन्‍होंने निर्देशक आशुतोष को असिस्‍ट किया था। इसके अलावा उन्‍होंने फिल्‍म धोबी घाट को निर्देशित भी  किया। प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी फिल्‍में दंगल और सीक्रेट सुपरस्‍टार आदि हैं। 

शादी:
      किरण रॉव ने आमिर खान से साल 2005 में शादी की इसके पहले आमिर ने रीना दत्‍ता से शादी की थी जिसे 2002 में तलाक दे दिया था। 3 जुलाई 2021 को किरन और आमिर ने अपनी शादी के 15 साल बाद, सोशल मिडिया के माध्यम से अपने तलाक की घोषणा की है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+