X
खय्याम
Music Director

खय्याम जीवनी

 
मोहम्मद ज़हूर "खय्याम" हाशमी, जिन्हें खय्याम के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय संगीत निर्देशक और संगीतकार थे जिन्‍होंने बॉलीवुड में लगभग 70 सालों तक अपने बेहतरीन संगीत सबको अपनी ओर आकर्षित किया। खय्याम का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब में साओनदत हुसैन के रूप में राहोन, नवांशहर जिले में हुआ था, जो उस समय जालंधर जिले की नवांशहर तहसील थी।

शिक्षा
खय्याम बहुत ही कम उम्र में संगीत के प्रति उनके जुनून के कारण संगीत सीखने के लिए दिल्ली भाग आये थे। लेकिन बाद में उन्‍हें अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। खय्याम इसके बाद प्रसिद्ध बाबा चिश्ती से संगीत सीखने के लिए लाहौर गए।

करियर
खय्याम ने अपने संगीत करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में साल 1947 में फिल्‍म रोमियो एंड जूलियट से की थी। और इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में अपने बेहतरीन गायकी, संगीत निर्देशन और गीत लेखन से सबका दिल जीता।

मृत्‍यु
अपने अंतिम दिनों में, खय्याम विभिन्न आयु संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। 28 जुलाई, 2019 को फेफड़ों के संक्रमण के कारण खय्याम को जुहू, मुंबई के सुजय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 अगस्त 2019 को रात के 9:30 बजे, 92 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया।
 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+