कवी शास्त्री एक बिर्टिश फिल्म और टीवी कलाकार है, जोकि अब हिंदी सिनेमा में भी अपनी पैठ जमा चुके हैं।
निजी जीवन
कवी का जन्म गुजराती परिवार में 19 फरवरी 1986 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ था। हालांकि बाद में उनके माता पिता, कौशिक, गीता, बड़े भाई रवि साउथ वुडफोर्ड, लंदन में शिफ्ट हो गये।
शादी
कवी शास्त्री की शादी ऑस्ट्रेलियन इंडियन शेरील विल्टशिर से वर्ष 2012, मुंबई में हुई थी।
एक्टिंग करियर
कवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीबीसी वन के शो होल्बी सिटी से की थी, इसके बाद वह कई इंग्लिश शो में नजर आये।
हिंदी एक्टिंग करियर
कवी ने हिंदी सिनेमा में एंट्री फिल्म लव आज कल से की, उन्होंने इस फिल्म में जाट की भूमिका निभायी, इसके बाद वह मुझसे फ्रेंडशिप करोगे में नजर जाये। अब तक कवी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमे मैं और मिस्टर राईट, अमित शाहनी की लिस्ट, हैप्पी न्यू इयर, ब्रदर्स, नीरजा, औरंगजेब, रोन्ग साइड राजू, जब हैरी मेट सेजल आदि शामिल है।