कार्तिक आर्यन
Born on 22 Nov 1990 (Age 33) ग्वालियर,मध्य प्रदेश
कार्तिक आर्यन जीवनी
कार्तिक आर्यन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। कार्तिक का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 नवम्बर 1990 को हुआ था। कार्तिक का बचपन में पूरा नाम कार्तिक तिवारी जिसे उन्होंने बाद में कार्तिक आर्यन कर लिया। कार्तिक के माता और पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। कार्तिक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, के वे कालेज की पढाई के साथ- साथ फिल्मों के ऑडिशन देने भी जाते थे। कार्तिक एक्टिंग की बारीकी सीखने के लिए एक्टिंग स्कूल भी गए। मुंबई आने के बाद वह 3 साल तक स्ट्रगल किये। फिल्मों में अपना करियर ढूंढने के बारे में कार्तिक ने अपने घर वालों को तब बताया जब उन्हें उनकी पहली फिल्म “प्यार का पंचनामा” मिली।
पढ़ाई
कार्तिक ने डी वाय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नवी मुम्बई से बॉयोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।
करियर
उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म प्यार का पंचनामा से एंट्री मारी थी। यह फिल्म 2011 की जबरदस्त फिल्म साबित हुई थी। फिल्म की कहानी आज के युवावर्ग को लेकर बनाई गयी थी। इसके बाद से अब तक कार्तिक कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकें हैं। जिनमें से सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका छुपी और पति पत्नी और वो, आदि प्रमुख हैं।
कार्तिक की आने वाली फिल्म धमाका है, जिसमे कार्तिक एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नज़र आयेंगे।
संबंधित