कार्तिक कुमार एक भारतीय स्टैंड अप कॉमेडियन और तमिल फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में अभिनेता हैं। कार्तिक का जन्म 21 नवंबर 1977 में चेन्नई में हुआ था। कार्तिक ने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में केमिकल इंजीनियरिंग का अध्ययन किया। अपनी स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद, कार्तिक ने अपने दोस्त सुनील विष्णु के साथ अपनी नौकरी छोड़ दी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी "इवम" शुरू की, जो आज प्रसिद्ध थिएटर कंपनी है।
बॉलीवुड में कार्तिक ने साल 2004 में आयी फिल्म युवा से अपना डेब्यू किया था।