X
करिश्मा तन्ना
Actress

करिश्मा तन्ना जीवनी

करिश्मा तन्ना एक भारतीय टीवी अदाकारा और फिल्म अभिनेत्री है।  वह हिंदी फिल्मो के अलावा कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आतीं हैं। 

पृष्ठभूमि 
करिश्मा तन्ना का जन्म 21 दिसंबर 1984 को मुंबई में हुआ था।  

करियर 
करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।  इसके बाद उन्हें टेलीविज़न में सबसे बड़ा ब्रेक बालाजी टेलीफिल्म्स ने शो क्योँकि सास भी कभी बहु में दिया था।  यह स्टार प्लस का हिट शो था। इस शो में उन्होंने इंदु की थी। इसके अलावा वह बालाजी के दुसरे शो कंही मिलेंगे में नजर आयीं।  उन्होंने बतौर लीड अपना पहला शो कोई दिल में हैं से किया था। 

वह कलर्स टीवी के बहुचर्चित और बहुविवादित शो बिगबॉस में भी नजर आ चुकीं हैं।  हालंकि वह शो जीती नहीं थी, लेकिन शो की रनरअप जरूर रहीं थी।  इस शो के दौरान उनके और उपेन के रिश्तों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।  

बिगबॉस खत्म होने के बाद दोनों करिश्मा और उपेन सत्र प्लस के डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में नजर आये थे।  जहाँ लाइव शो में उपेन ने करिश्मा को रिंग पहनकर प्रपोज की किया था।  

फ़िल्मी करियर 
करिश्मा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 दोस्ती फ्रेंडशिप फोरेवर से की थी।  जो बॉक्सऑफिस पर बुरी फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वह सेक्स कॉमेडी फिल्ममस्ती के सिक्वल ग्रांड मस्ती में भी नजर आई।  जिसे दर्शकों और आलोचकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+