twitter

    करण मल्‍होत्रा जीवनी

    करण मल्होत्रा एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक भी हैं। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म अग्निपथ के बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।  

    पृष्ठभूमि 
    करण मल्होत्रा का जन्म मुंबई में हुआ था।  

    शादी 
    करण मल्होत्रा की शादी एकता पाठक से हुई हैं। एकता हिंदी सिनेमा में फिल्मों की स्क्रिप्टिंग करती हैं।  

    करियर 
    करण मल्होत्रा ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक की थी।  उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक फिल्म जोधा अकबर, माय नेम इज खान और जानेमन की हैं।  निर्देशन की सारी बारीकियां सीखने के बाद करण ने खुद एक फिल्म निर्देशित करने की सोची।  उसके बाद उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के अमिताभ स्टारर फिल्म अग्निपथ की रीमेक फिल्म निर्देशित की।  इस फिल्म का नाम भी अग्निपथ ही था।  इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आये थे। मेगा  स्टार अमिताभ बच्चन की तरह इस रीमेक ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी थीं।  आलोचकों ने भी करण के निर्देशन की तारीफ थी।  

    फ़िलहाल कारण अपनी पत्नी एकता पाठक के साथ फिल्म शुद्धि की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।  इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट और वरुण धवन को चुना गया है।  यह फिल्म आगामी वर्ष 2016 की दीवाली पर रिलीज होगी।  

     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X