X
कबीर खान
Director/Producer/Dialogues Writer

कबीर खान जीवनी

कबीर खान एक भारित निर्देशक हैं।  वह हिंदी सिनेमा में फिल्म एक था टाइगर, काबुल एक्सप्रेस जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कबीर खान ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। 

पृष्ठभूमि 
कबीर खान का जन्म 1971 में हैदराबाद में हुआ था।  कबीर दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से स्नातक किया है।  

शादी 
कबीर खान की शादी टीवी प्रस्तोता मिनी माथुर से हुई है। 

करियर 
कबीर ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत गौतम घोष के निर्देशन में बतौर छायाकार डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री हिमालय से की थी। साल 1999 में कबीर ने अपने निर्देशन का डेब्यू डॉक्यूमेंट्री द अनफॉर्गेटन आर्मी से किया था। जोकि सुभाष चन्द्र बोस के ऊपर आधारित थी।हिंदी सिनेमा में आने से पहले उन्होंने दो और उनडोक्युमेंट्रीज़ का निर्देशन किया। 

उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा की शुरुआत फिल्म काबुल एक्सप्रेस से की थी। हालांकि फिल्म कुछ नहीं चली लेकिन क्रिटिक्स नें उनके फिल्म फिल्म की सरहाना की।  इस के बाद उन्होंने फिल्म न्यूयॉर्क का निर्देशन किया।  यह फिल्म 9 /11 के आतंकी हमलो के ऊपर थी।  फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा खासा व्यापार भी किया था। 

कबीर को सबसे बड़ी सफलता सलमान और कैटरीना स्टारर फिल्म एक था टाइगर से मिली थी। यह फिल्म भी उनकी पिछली फिल्मों से काफी मिलती झूलती थी।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित कर दिए।  इस बाद एक बार फिर कबीर और सलमान की जोड़ी रुपहले पर्दे पर नज़र आई फिल्म बजरंगी भाई जान में।  जोकि उनकी अब तक की फिल्मों में से सबसे अलग थी।  यह फिल्म हिन्दुस्तान और पाकिस्तान को जोड़ते हुए दर्शायी गयी थी। यह फिल्म ईद पर रिलीज की गयी थी।  इस फिल्म ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  

प्रसिद्ध फ़िल्में 
एक था टाइगर, काबुल एक्सप्रेस, न्यूयॉर्क, बजरंगी भाईजान 

आने वाली फ़िल्में 
फैंटम , यह फिल्म 9/11 के हमलो पर आधारित है।  इस फिल्म सैफ और कैटरीना की जोड़ी नज़र आएगी।  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+