ज्योति सुभाष एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म एक्ट्रेस हैं, जोकि मुख्य तौर से हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। ज्योति ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात टेलीविजन धारावाहिकों में काम करके की थी, जिसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपना रुख फिल्मों की तरफ किया। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म फूँक और साल 2012 की फिल्म अय्या में ज्योति सुभाष को नोटिस किया गया है। एक्ट्रेस ने अब तक 35 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया हुआ है।
अब साल 2023 में ज्योति, शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी में अभिनय करती हुई नजर आने वाली हैं।