जयराम एक भारतीय फिल्म अभिनेता (मलयालम) हैं जिनका जन्म 10 दिसंबर 1965 को हुआ था। उनका मूल नाम जयराम सुब्रमण्यम है और उनका जन्म केरल के पेरुंबवूर में एक तमिल भाषी केरल अय्यर परिवार में हुआ था। उन्होंने कलाड़ी के श्री शंकर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उस दौरान उन्होंने मिमिक्री के लिए राज्य स्तर पर कई पुरस्कार जीते। उन्होंने अभिनेत्री पार्वती से शादी की है, और उनके बेटे कालिदासन एक बाल फिल्म कलाकार हैं, जिन्होंने 2003 में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। जयराम की एक बेटी मालविका भी है। इनका परिवार चेन्नई और कोचीन में रहता है।
मलयालम के अलावा जयराम तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी एक्टिंग करते है।